Uttarakhand DIPR
राशिफल

आज इन राशियों का चमकेगा सोया हुआ भाग्य, राशिफल 26 मार्च 2022..

आज इन राशियों का चमकेगा सोया हुआ भाग्य, राशिफल 26 मार्च 2022..

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज आपको किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्‍त होंगे। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ- आपके लिए आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी भी नए काम की शुरुआत न करें अभी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन- जीवन आनंददायक गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। पति-पत्‍नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका बड़े प्रेम से रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सुखद दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क- विराधियों पर दबदबा बना रहेगा। शोध छात्रों के लिए अच्‍छी स्थिति है। रहस्‍यों का ज्ञान होगा आपको। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह- आज अपना दिन लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। लेखकों, कवियों के लिए अच्‍छा समय, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या- भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम ओर व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला- यदि कोई नए व्‍यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो करें। यह सही समय है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। अपनों का साथ है। व्‍यवसायिक उपलब्धि का समय है। प्रेम, संतान, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- अर्थव्‍यवस्‍था सही हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का सहयोग मिल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- आर्कषण के केंद्र बने हुए हैं। अच्‍छी ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है आपका। प्रेम का पूरा साथ मिल रहा है। संतान कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर- मन परेशान रहेगा। ज्‍यादा सोचने के शिकार होंगे। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से परेशान हो सकते हैं। खर्चों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ- आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में शुभता दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार अद्भुत चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन- आज आपको शासन-सत्‍ता वर्ग का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। नौकरी-चाकरी में सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार भरपूर दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top