रातों रात स्टार बना उत्तराखंड का ये युवक, पढ़िए पूरी खबर..
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाला 19 वर्षीय प्रदीप मेहरा इस समय पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। वह नोएडा सेक्टर 16 के मैकडॉनल्ड्स में काम करता है और इसके साथ ही सेना में भर्ती होने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहा है।19 मार्च को वह रोजाना की तरह सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा था। इस दौरान पूर्व पत्रकार व फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर वह पीठ पर बैग लेकर दौड़ लगाते हुए मिला। जिसकी उन्होंने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर विनोद कापड़ी को मिला था प्रदीप..
पूर्व पत्रकार व फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को 19 मार्च की रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर एक लड़का पीठ पर बैग लेकर दौड़ लगाते हुए मिला। वह गाड़ी धीरे कर उसे लिफ्ट आफर करते हैं। पर वह मना कर देता है। वह लड़का बताता है कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है। वह अल्मोड़ा का रहने वाला है और उसकी उम्र 19 साल है। वह नोएडा के मैकडॉनल्ड्स में काम करता है। उसकी शिफ्ट रात 11 बजे खत्म होती है। उसके बाद वह प्रतिदिन बरोला अपने कमरे तक 10 किमी इसी तरह से दौड़ते हुए जाता है।
सेना में भर्ती होना चाहता है प्रदीप…
आपको बता दे कि प्रदीप सेना में भर्ती होना चाहता है। उसे सुबह के साथ तैयारी का मौका नहीं मिलता इसलिए वह रात में इसी तरह से दौड़ता है। फिल्म के निर्देशक कापड़ी खुद उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और उनके पिता सेना में रहे हैं। प्रदीप के सेना में जाने के जज्बे को देखकर वह कुमाऊंनी में बात करने लगते हैं और घर परिवार के बारे में पूछते हैं। कुमाऊंनी में प्रदीप बताता है कि उसकी मां की तबीयत खराब है, उनका इलाज चल रहा है। मां हास्पिटल में भर्ती हैं। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता है।
This is PURE GOLD❤️❤️
नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया
मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिएबार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया
वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022