Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत 3 घायल..

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत 3 घायल..

 

 

 

 

 

पिथौरागढ़  पहाड़ घूमने निकले 4 दोस्त घर से खुशी खुशी निकले थे लेकिन पता नहीं था कि रास्ते में मौत उनके एक दोस्त को उनसे दूर कर देगी।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हादसों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। आये दिन किसी न किसी बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर पिथौरागढ़ से भी सामने आई है। यहां पहाड़ घूमने निकले 4 दोस्त घर से खुशी खुशी निकले थे लेकिन पता नहीं था कि रास्ते में मौत उनके एक दोस्त को उनसे दूर कर देगी। बात दे कि हादसा खिरचना पुल के पास हुआ। जिसमें एक दोस्त की मौत हो गई जबकि तीन दोस्त घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के चारू चन्द्र, विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार घूमने के लिए हल्द्वानी से मुनस्यारी गए थे। चारों दोस्त कार में सवार होकर गए थे। मुनस्यारी से हल्द्वानी आते वक्त कार खिरचना पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। तीनों घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी कनालीछीना भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त चारू चन्द्र बृजवासी निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। हादसे में ही हल्द्वानी के ही विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top