Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

यात्रा के सफल संचालन में सभी की भूमिका होती है महत्वपूर्ण: मनुज..

यात्रा के सफल संचालन में सभी की भूमिका होती है महत्वपूर्ण: मनुज

केदारनाथ यात्रा को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक..

यात्रा के दौरान कर्मचारियों की माॅनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनुज गोयल ने यात्रा से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर संबंधित व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यात्रा के सफल संचालन में सभी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।

 

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा प्रारंभ से पूर्व बाधित हुए मार्गों को माह मार्च में खुलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन हो रहे कार्यों की आख्या उपलब्ध कराई जाए। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर यात्रा मार्ग में तैनात चिकित्सक व फार्मसिस्टों की तैनाती सहित उनकी माॅनीटरिंग के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा, सड़क, विद्युत, पेयजल, संचार, सफाई आदि व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

उन्होंने पशुपालन विभाग को यात्रा रूट पर संचालित होने से पूर्व घोड़े-खच्चरों का रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य परीक्षण व अनिवार्य रूप से बीमा करवाए जाने के लिए रोस्टरवार शिविर लगाए जाने को लेकर निर्देशित किया। यात्रा से संबंधित मुख्य मोटर मार्गों व लिंक मोटर मार्गों की स्थिति को लेकर कार्यदायी संस्थाओं को स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही एक सप्ताह अंतर्गत आख्या उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था, लीकेज पाइप लाइन व स्टैंड पोस्ट रिपेयरिंग संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जल-संस्थान, धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही यात्रा को लेकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए विद्युत विभाग, यात्राकाल में शटल व्यवस्था व जाम से नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग तथा केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा दिए जाने वाले भंडारे को लेकर आवश्यक तैयारियों के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, जखोली परमानंद राम, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस उपाधीक्षक विजेंद्र दत्त, हर्षवर्धनी सुमन, तहसीलदार मंजू राजपूत, दीवान सिंह राणा, अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीन कर्णवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ आशीष रावत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top