आज कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश..
देहरादून में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड..
उत्तराखंड : देहरादून में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 2017 के बाद दिसंबर माह में यह सर्वाधिक कम तापमान रहा है। 2017 दिसम्बर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दून में अधिकतम तापमान भी 23.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यह सामान्य से महज दो डिग्री अधिक था। जिस वजह से दिन में धूप सेंकने के दौरान भी लोगों ने बीच-बीच में सर्द हवाओं का अनुभव किया।
सुबह-शाम के समय हाथ, पैर व सिर में ठंड का अनुभव हुआ। दिसंबर में पिछले 15 दिनों में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान भी रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले छह सात दिनों में अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले दो दिन दून में सुबह-शाम आसमान में आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी रहेगी।
गुरुवार को आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर शाम व रात को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में रात्रि के समय गर्जन वाले बादल विकसित होने, हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 17 को भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।