Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने नये आवेदनों में लिया साक्षात्कार..

जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने नये आवेदनों में लिया साक्षात्कार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की बैठक संपंन हुई, जिसमें जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने नये आवेदनों के चयन पर कार्यवाही की। बैठक में वाहन मद में चार एवं गैर वाहन मद में तीन आवेदन के अलावा अन्य योजनाओं में भी आवेदन प्राप्त किये गये, जिन पर साक्षात्कार लेकर संस्तुति दी गई।

 

वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की बैठक में वाहन मद के चार आवेदनों में से चार आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित होने तथा योजना व्यवहार्य एवं साध्य प्रतीत होने के फलस्वरूप जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने वाहन मद के समस्त आवेदन पत्रों को संस्तुत किया। गैरवाहन मद वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तीन आवेदनों में तीन आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित होने तथा योजना व्यवहार्य प्रतीत होने के बाद जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने पत्रावली का निरीक्षण किया।

दो पत्रावली में मानचित्र संबंधित अभिलेखों को पूर्ण करने के उपरांत चयन समिति के सम्मुख पुनः प्रस्तुत किये जाने के लिए समिति ने निर्णय लेकर स्वीकृत किया। ट्रेकिंग ट्रक्शन सेन्टर होम स्टे अनुदान योजना की बैठक में जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने नये आवेदनों के चयन पर कार्यवाही की गई। ट्रेकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना के अंतर्गत 29 आवेदन पत्र कार्यालय को प्राप्त हुए, जिसमें समिति ने 25 आवेदन स्वीकृत किए।

 

शेष चार आवेदकों को प्रतीक्षारत रखा गया। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना की बैठक में आठ आवेदनों मे सात आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित होने तथा योजना व्यवहार्य प्रतीत होने के फलस्वरूप जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने संस्तुत किया एवं साक्षात्कार में अनुपस्थित एक आवेदक को आगामी बैठक में सम्मिलित किये जाने के लिए निर्णय लिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, लीड बैंक अधिकारी डीएस डुंगरियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, महाप्रबंधक उद्योग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top