उत्तराखंड

हर स्तर से किया जा रहा जन शिकायतों का समाधान: ममगांई..

हर स्तर से किया जा रहा जन शिकायतों का समाधान: ममगांई..

पूर्व दर्जाधारी ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से गरीब वर्ग के उत्थान को लेकर अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोगों को अपनी आर्थिकी को मजबूत करना चाहिए। जन समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी कृत संकल्पित हैं।

पूर्व दर्जाधारी आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने जखोली विकासखण्ड के मुन्नादेवल, बड़मा, धरियांज सिद्धसौड़, जखोली, जखनौली, उत्तर्सू सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया और ग्रामीण जनता को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारियां दी। आचार्य ने कहा कि चाहे वह भाजपा सरकार की जल जीवन योजना का लाभ हो या फिर बीपीएल, एपीएल के लिए लाभकारी योजना के तहत अंतोदय योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब अंतिम व्यक्ति तक भोजन को पहुंचाना।

जनता की समस्या के लिए सीएम डैशबोर्ड, ऑल वेदर रोड व भारत माला योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड देश में एक ऐसा राज्य है, जिसने अटल आयुष्मान योजना द्वारा राज्य के परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग पर काम तेजी से हो रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी, भोजन माताओं, होमगार्ड, पीआरडी समेत सभी कर्मचारियों के मानदेय में भी राज्य सरकार ने सहानुभूति पूर्ण वृद्धि की है।

 

आचार्य ने कहा कि राज्य में भाजपा पुनः 60 से अधिक सीटें लाकर अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को जन कल्याणकारी भाजपा सरकार को पुनः भारी बहुमत से विजयी बनाना चाहिए। इस मौके पर देवी प्रसाद कण्डवाल, नरेन्द्र सिंह उछोली, अंकित सिंह, अनिता कोठारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद प्रसाद मैठानी, त्रिलोक सिंह रावत, कृपा सिंह, मनवार रौथाण सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top