उत्तराखंड

महिलाओं को बचत पर ध्यान देने की जरूरत: अमरदेई..

महिलाओं को बचत पर ध्यान देने की जरूरत: अमरदेई..

विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह का कार्यक्रम संपंन..

पूरे राज्य में 30 अक्टूबर से लागू हो रही घसियारी योजना..

महिलाओं के जीवन स्तर में काफी हुआ सुधार: विजया..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री महिला स्वयं समूह सशक्तिकरण योजना के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वयं सहायता समूहों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने महिलाओं को राज्य की शक्ति बताते हुए कहा कि आजीविका समूहों में महिलाओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने विभागीय स्तर पर महिलाओं को आने वाली परेशानियों के निस्तारण के लिए हर समय उनकी सहायता करने की बात कही। कहा कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें एक महत्वपूर्ण घसियारी योजना को 30 अक्टूबर से पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम को अगस्त्यमुनि ब्लाॅक की प्रमुख श्रीमती विजया देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं की पूर्व व वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में परचम लहराने में पूर्णतः सक्षम हैं।

 

मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेश कुमार ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं अनेक संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए उन्होंने इच्छाशक्ति को महत्वपूर्ण बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी द्वारा महिलाओं को बचत करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उड़ान समूह की श्रीमती सरिता देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समूह के माध्यम से कार्य करते हुए उनको काफी लाभ मिला है। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी समूह के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

 

इनके अतिरिक्त विभिन्न समूह की महिलाओं श्रीमती मीना भट्ट, देवेश्वरी देवी, अनिता पंवार, सरिता देवी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सेवायोजन विभाग के अनुदेशक किशन सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, आर सेटी के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता, सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से भावना सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top