Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

यूकेडी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन..

भाजपा सिद्धसौड़ मंडल कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन जनप्रतिनिधि के साथ दो सौ लोग हुए भाजपा में शामिल..

विधायक चौधरी ने माला पहनाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के सिद्धसौड़ मंडल में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद दिया। इस दौरान उक्रांद की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्र के डेढ़ दर्जन जनप्रतिनिधियों के साथ ही दो सौ लोगों ने भाजपा का दामन थामा, जिन्हें विधायक ने फूल माला पहनाकर सदस्यता दिलाई।

सम्मेलन में विधायक भरत सिंह चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकताओं को दी। उन्होंने कहा की बड़मा पट्टी में स्वीकृत सैनिक स्कूल निर्माण जल्द प्रारम्भ किया रहा है। सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम ने 250 करोड़ की डीपीआर तैयार की है। सैनिक स्कूल निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम को कार्यदाही संस्था बनाया गया है।

 

जल्द ही धरातल पर कार्य शुरू होगा। कहा कि जनता की भावनाएं भाजपा से जुड़ी हुई हैं और लोग भाजपा के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं। पूरे उत्साह और जोश के साथ लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्य किये जा रहे हैं। पिछले साढे़ चार सालों में विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये गये हैं, जिससे प्रभावित होकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा जनप्रतिनिधियों एवं उनके साथ ही दो सौ से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा का दामन थामा है।

 

 

उत्तराखंड क्रांतिदल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य स्यूर आनंद सिंह रौथाण, प्रधान बलराम पंवार, प्रधान चाका रुचि देवी, प्रधान किरोड़ा नरेंद्र सिंह, प्रधान कुड़ी सपना देवी, प्रधान डोबा प्रकाश सिंह, प्रधान अरखुंड सरला देवी, प्रधान उत्तर्सू विजयलक्ष्मी, प्रधान जैली सुधा देवी, डंगवाल गांव पुरुषोत्तम लाल, प्रधान स्यूर संजय सिंह, प्रधान कुड़ी-अदूली सपना देवी, प्रधान फलाटी अनीता देवी, प्रधान कुरछोला मनीष पंवार, प्रधान भुनालगांव प्रतिनिधि कैलाश भैरवाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तैला दिनेश्वरी देवी, सामाजिक कार्यकत्री व महिला मंगल दल अध्यक्ष रायड़ी सुशीला भंडारी सहित क्षेत्र के महिला मंदल के अध्यक्ष सहित उनके नेतृत्व में दो सौ से ज्यादा लोग भाजपा में सम्मिलित हुए।

 

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति समेवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य भारतभूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि कुलेन्द्र राणा, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत सहित बूथों के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top