Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आई कार..

यमुनोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आई कार..

रानी पोखरी के पास वैकल्पिक मार्ग भारी वाहनों के लिए खुला..

 

 

 

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में सोमवार को धूप खिली रही। वहीं मलबा आने से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। डोईवाला, हरिद्वार और ऋषिकेश में भी मौसम साफ बना हुआ है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में सोमवार तड़के झमाझम बारिश हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्खी टॉप के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा ब्रह्मखाल के बीच में  अवरुद्ध हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई। वाहन सवार हादसे से बाल-बाल बचे।

 

आपको बता दे कि डोईवाला में जाखन नदी में कच्चे काजवे के (वैकल्पिक मार्ग) निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार को कॉजवे को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया गया हैं। हल्के वाहन काजवे से पहले से गुजर रहे थे। मिट्टी बैठने के बाद अगले सप्ताह से काजवे का डामरीकरण किया जाएगा। फिलहाल मार्ग खुलने से ऋषिकेश-दून मार्ग के राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

 

रानीपोखरी में जाखन नदी पर कच्चा काजवे तैयार हो गया है। रानीपोखरी का पुल टूटने के बाद से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने ह्यूम पाइप डालकर काजवे बनाया था। दो बार बारिश के चलते पहले काजवे और फिर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीते दो दिनों से विभाग काजवे के निर्माण कार्य में जुटा रहा।

 

लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश कुमार का कहना हैं कि रविवार दोपहर 3:30 बजे काजवे को हल्के और भारी दोनों वाहनों के लिए खोल दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह भर तक यातायात और व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। इसके बाद मौसम अनुुकूल होने पर काजवे का डामरीकरण किया जाएगा। अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने काजवे का जायजा भी लिया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top