देश/ विदेश

छोटा सांप समझकर नंगे हाथ से करने लगा रेस्क्यू, किंग कोबरा के निकलते ही उड़ गए होश..

छोटा सांप समझकर नंगे हाथ से करने लगा रेस्क्यू, किंग कोबरा के निकलते ही उड़ गए होश..

 

 

देश-विदेश: सोशल मीडिया की दुनिया में आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक एक्टिव रहते हैं। कुछ सेलिब्रिटी तो कई बार ऐसी-ऐसी चीजें शेयर करते हैं, जिन्हें देखकर हम दंग रह जाते हैं। इस लिस्ट में कई इंडियन फॉरेस्ट सर्विस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। ये आम पब्लिकों को अक्सर जंगल की दुनिया से रू-ब-रू कराते रहते हैं और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक IFS ऑफिसर ने सांप रेस्क्यू का मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सांपों के कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हम दंग रह जाते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक शख्स जिसे छोटा सांप समझ कर नंगे हाथों से रेस्क्यू कर रहा था जब वह बाहर निकला तो उसके होश उड़ गए।

 

 

क्योंकि, वह कोई साधारण सांप नहीं बल्कि किंग कोबरा था। शख्स हाथ में एक डंडा लेकर सांप को निकालने की कोशिश कर रहा है। अचानक वह सांप की पूंछ को पकड़कर बाहर निकालने लगता है, लेकिन किंग कोबरा फन दिखाते हुए बाहर निकलता है। किंग कोबरा को देखते ही वह दूर खड़ा हो जाता है।

जानकारी के अनुसार शख्स की पहचान कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित बेलथांगडी के अशोक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अशोक एक सांप विशेषज्ञ हैं। लेकिन, सांप को पहचानने में वह भी धोखा खा गए। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी प्रवीण कासवान ने किया है। वीडियो के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा है, जिससे लोग अवेयर रहें। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top