Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस जिले में 1 ही दिन में 5 हादसे, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..

उत्तराखंड के इस जिले में 1 ही दिन में 5 हादसे, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..

उधम सिंह नगर में 1 ही दिन में हुई 5 दुर्घटना..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। आये दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। उधम सिंह नगर में बीते रविवार को एक ही दिन में 5 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। एक शख्स की मौत ट्रेन से कटकर हुई है जबकि 2 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को मिले हैं।

 

वहीं पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। सभी हादसे पंतनगर, दिनेशपुर, रूद्रपुर और ट्रांसिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत के बताए जा रहे हैं। अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत की पहली घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के सिडकुल चौकी की है। जहां पर एक युवक का शव पानी की टंकी में मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पानी की टंकी से बरामद किया गया। हैरानी वाली बात यह है कि युवक 2 दिनों से गायब चल रहा था।

शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दूसरा मामला दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर एक और शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। आपको बता दें कि रविवार रात उसका शव पानी की टंकी के पास मिला। बताया जा रहा है कि मृतक संजय शराब का आदी था। पुलिस ने संजय का शव बरामद कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

 

 

तीसरा हादसा पंतनगर सिडकुल से सामने आ रहा है जहां पर स्थित एक फैक्ट्री में दिल्ली का निवासी राकेश प्रभाकर काम करता था और फैक्ट्री में ही रहता था। संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से राकेश प्रभाकर की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वही चौथा मामला किच्छा बाईपास रोड पर यूएसनगर का है यहां के मूल निवासी 28 वर्षीय अजय पाल की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि अजय ट्रांजिट कैंप से किच्छा की ओर जा रहा था कि अचानक ही बाईपास के पास बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद अजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

आखिरी मामले रुद्रपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर पंकज साहनी नाम का शख्स रविवार की देर रात को ससुराल से अपने घर रुद्रपुर के लिए निकला कि तभी अचानक बिंदुखत्ता मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने पंकज साहनी को को रौंद दिया और उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई है। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच चल रही है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top