Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने ड्रोन से किया निरीक्षण..

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने ड्रोन से किया निरीक्षण..

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण कार्यों में और तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था भी हो।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्यों कोलेकर गंभीरता के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वह कई बार केदारनाथ जाने का भी कार्यक्रम बना चुके हैं, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वे अब तक केदारनाथ नहीं जा पाए है। जिसके चलते उन्होंने वर्चुअल रूप से केदारनाथ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ धाम को भव्य बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने समयबद्ध, गुणवत्तायुक्त और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वे लगातार प्रोजेक्ट की मानिटरिग कर रहे हैं। खराब मौसम के कारण केदारनाथ न जाने पर उन्होंने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट का निरीक्षण और समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने

 

प्रथम चरण में अवशेष आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उनका कहना हैं कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस दौरान तेजी से कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि केदारनाथ में चल रहे द्वितीय चरण के जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें भी तेजी लाई जाए। साथ ही सरस्वती नदी पर घाट एवं आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। जबकि, प्रथम चरण के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ आपदा के समय से केदार पुरी के पुनर्निर्माण के लिए चिंतित हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ यात्रा के कई बार ड्रोन के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं,

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top