उत्तराखंड

महाभियान के लिए बनाये गये 76 टीकाकरण केन्द्र..

स्वास्थ्य महकमा तैयारियों मे जुटा..

बचाव के लिए दूसरी डोज होगी अहम: गोयल..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कोविड टीकाकरण महाभियान की तैयारियों मे जुटे स्वास्थ्य महकमे ने जिले मे 76 टीकाकरण केन्द्र निर्धारित किये हैं, जिनमें 18 प्लस आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जायेगा। इस निमित जिलाधिकारी मनुज गोयल ने स्वास्थ्य महकमे को महाभियान की सफलता के लिए पूरी तैयारियांे मे जुटने के निर्देश देते हुए संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए दूसरी डोज को अहम बताया।

 

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग ने कोविड 19 टीकाकरण के प्रथम लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आज होने वाले टीकाकरण महाभियान की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। जिले के 76 चिकित्सा इकाईयों मे 18 प्लस आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्हांेने बताया कि महाभियान के तहत प्रथम डोज के 84 दिन पूर्व कर चुके व्यक्तियों को द्वितीय डोज लगाई जायेगी।

 

सभी 76 केन्द्रों पर वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। जिले मे कोविशील्ड व कोवैक्सिन दोनों टीके उपलब्ध है। जिन व्यक्तियों को प्रथम डोज कोविशील्ड लगाई गई है, उनको द्वितीय डोज भी कोविशील्ड लगायी जायेगी। इसी तरह कोवैक्सिन की पहली डोज लगाने वाले व्यक्तियों को दूसरी डोज भी कोवैक्सिन लगेगी। डाॅ आशुतोष ने यह भी जानकारी दी कि टीकाकरण महाभियान के निमित अगस्त्यमुनि विकासखण्ड में 37, जखोली में 23 व ऊखीमठ मे 16 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए फार्मेसिस्ट, स्टाॅफ नर्सो को टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जबकि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका जन जागरूकता के कार्य में जुटी हैं। टीकाकरण महाभियान कार्यक्रम की स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी मानीटिरिंग की जायेगी। तीनों विकासखण्ड के प्रभारियों को मानीटंरिग के कार्य में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक दोनों डोज नहीं लगेगी टीकाकरण का लक्ष्य अधूरा रहेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने आगे बताया कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इसके तहत कोविड वैक्सिीनेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों व आम जन से सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सिीनेशन के लिए प्रेरित करने की अपील की। दूसरी तरफ जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जिले के स्वास्थ्य महकमे को आज चलाऐ जा रहे टीकाकरण महाभियान में पूरे मनोयोग से जुटने के निर्देश दिए व कहा कि संभावित तीसरी लहर की बचाव के लिए दूसरी डोज अहम होगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को पूरी तैयारियां के साथ महाभियान की सफलता के लिए जुटने के निर्देश दिए और कहा कि छोटी सी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। लिहाजा, संवेदनशीलता से काम करना होगा। जिलाधिकारी ने दूसरी डोज को महत्वपूर्ण बताते हुए इस महाभियान की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से जुटने को कहा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top