उत्तराखंड

भू्स्खलन से धंसा बद्रीनाथ हाइवे का 50 मीटर हिस्सा,जगह-जगह फंसे यात्री..

भू्स्खलन से धंसा बद्रीनाथ हाइवे का 50 मीटर हिस्सा,जगह-जगह फंसे यात्री..

 

 

 

 

 

 

 

लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से देवप्रयाग के पंत गांव में बद्रीनाथ हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गय। नेशनल हाईवे सहित आंतरिक सड़कों पर मलबा आने से ट्रैफिक बाधित हुआ है।

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से देवप्रयाग के पंत गांव में बद्रीनाथ हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गय। नेशनल हाईवे सहित आंतरिक सड़कों पर मलबा आने से ट्रैफिक बाधित हुआ है। सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई जिलों में यातायात भी ठप हो गया है।

जानकारी के अनुसार देवप्रयाग के पंत गांव में नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। बताया जा रहा है कि सड़कों के किनारे पोल लगाने के दौरान किए गए गड्ढों में पानी जमा होने के कारण मार्ग धंसा है। पैच निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस कंपनी को दी गयी है, जो सड़क टूटने के बाद इसकी फिर से मरम्मत कार्य करेगा।

 

वहीं दूसरी ओर राज्य के कई मार्ग भूस्खलन से बाधित हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एनएच में अमोड़ी और स्वाला के समीप सुबह चार बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top