Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अब तक 48 यात्रियों की हो चुकी हैं मौत..

चारधाम यात्रा में अब तक 48 यात्रियों की हो चुकी हैं मौत..

ठंड और ऑक्सीजन की कमी से हो रही यात्रियों को दिक्कत..

 

 

 

 

यात्रा के दौरान 48 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है जिसमें से 46 की मौत हार्ट अटैक और दो की मौत पहाड़ी से गिरने से हुई हैं।

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाइपोथर्मिया (ठंड लगना) और ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ रही है। अब तक यात्रा के दौरान 48 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है जिसमें से 46 की मौत हार्ट अटैक और दो की मौत पहाड़ी से गिरने से हुई हैं।

आपको बता दे कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक यात्रा में 21 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वही यमुनोत्री की अगर बात करे तो यमुनोत्री धाम में यात्रियों की मौत का आंकड़ा 16 हो गया है, जिसमें दो यात्रियों की मौत चोटिल होने से हुई है। वहीं गंगोत्री धाम यात्रा पर आए चार तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हुई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट का कहना हैं कि ये लोग पहले से ही किसी अन्य बीमारी या लंबे समय से कोविड संक्रमण से प्रभावित थे। स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने संबंधित जिलों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ रिस्पांस टाइम को और कम किया जाए। उन्होंने सीएमओ रुद्रप्रयाग को भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक बेहतर बनाया जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वालेे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की जाये।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top