Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 26 स्कूलों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार..

उत्तराखंड के 26 स्कूलों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार..

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल श्रेणी में 20 और उप श्रेणी में छह स्कूलों को पुरस्कृत किया।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल श्रेणी में 20 और उप श्रेणी में छह स्कूलों को पुरस्कृत किया। शिक्षा मंत्री का कहना हैं कि प्रदेशभर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय किए गए हैं,

जिसके तहत हर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, हर स्कूल को एक-एक गांव गोद लेकर गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना होगा, नशा मुक्त स्कूल, ग्रीन कैम्पस स्कूल एवं प्रत्येक माह शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में अपर सचिव शिक्षा दीप्ति सिंह, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक आके कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोर्टल ‘शैक्षणिक संगम’ का भी लोकार्पण किया गया। शिक्षक डा. अंकित जोशी ने पोर्टल की जानकारी दी। बताया गया कि इसके माध्यम से स्कूल अपनी उपलब्धि बताएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top