राशिफल

आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, राशिफल 17 मई 2022..

आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, राशिफल 17 मई 2022.

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आज आप मौज मस्ती में पूरा दिन व्यतीत करेंगे और अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है।

वृष- आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कोई प्रमोशन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और कामकाज से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को भी करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

मिथुन- आज का दिन आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रह सकती है पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धनलाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी । आर्थिक स्थिति बेहतर होगी धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।मार्केटिंग, सेल्स से जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा किंतु घरेलू मोर्चों पर छिटपुट परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से चलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा खासा मुनाफ़ा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा करेंगे। जो फायदेमंद साबित होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु- आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज आप में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में है उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। दूर स्थान की यात्रा करने के योग बन रहे है। रचनात्मक क्षेत्र, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। परिवार में छिटपुट तनाव उभर सकते हैं बेवजह बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया है।कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है किंतु मेहनत के बल पर सभी काम पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के व्यापार में असफलता प्राप्त होगी। पैसों की लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों आकस्मिक धन लाभ होगा।

कुंभ- आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों दूर होंगी। मनोवांछित जगह पर स्थान परिवर्तन हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़ें व्यक्तियों का पद प्रमोशन बढ़ सकता है। व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे। सफलतादायक समय है वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top