उत्तराखंड में इस विभाग में जल्द होगी 15 हजार पदों पर भर्ती..
प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओ के लिए काम की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही शिक्षा विभाग में 15 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसकी कवायद तेज हो गई है।
उत्तराखंड: प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओ के लिए काम की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही शिक्षा विभाग में 15 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसकी कवायद तेज हो गई है। ये भर्ती एलटी, प्रवक्ता, गेस्ट टीचर सहित मिस्ट्रियल कर्मचारी के पदों पर होनी है। आपको बता दे कि शिक्षा विभाग ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रोजगार सृजन का खाका पेश किया। इसके तहत शिक्षा विभाग आने वाले 4 साल में 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां कराएगा। बताया जा रहा है कि वर्ष 2026–27 तक 8243 नई भर्तियां बेसिक स्तर पर की जाएगी, वहीं माध्यमिक स्तर पर 6882 भर्तियां की जाएंगी।
जानें कब होगी कौन-सी भर्ती..
बेसिक शिक्षा में इस साल वर्ष 2023-24 में 2455 पदों पर जबकि वर्ष 2024 से 2027 तक 2250 शिक्षक और 3538 मिनिस्ट्रियल पदों पर भर्तियां होगी। वहीं माध्यमिक शिक्षा में इस साल वर्ष 2023-24 में 4681 पदों पर जबकि वर्ष 2024 से 2027 तक 2201 पदों पर भर्तियां होगी।
