उत्तराखंड

अब तक 12.35 लाख तीर्थयात्री कर चुके चारधाम के दर्शन..

अब तक 12.35 लाख तीर्थयात्री कर चुके चारधाम के दर्शन..

मौसम साथ देता तो इस बार एक महीने में बनता रिकॉर्ड..

 

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा शुरू होने के समय से मौसम साथ देता तो इस बार एक महीने में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन जाता। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक माह में यात्रियों की संख्या 97 हजार कम है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होने के समय से मौसम साथ देता तो इस बार एक महीने में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन जाता। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक माह में यात्रियों की संख्या 97 हजार कम है। हालांकि चारधामों को मौसम साफ होने के बाद रोजाना 50,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। सरकार की उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार करेगा।

बता दे कि आज 22 मई को चारधाम यात्रा को एक माह का समय पूरा हो गया हैं। 22 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हुई थी। जबकि पिछले साल 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरु हुई थी।

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते वर्ष एक माह के यात्रा काल में चारधामों में 13.32 लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे। जबकि इस बार एक माह में 12.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम लगातार खराब रहा। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यदि मौसम साथ देता तो इस बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बन जाता।

चारधाम यात्रा में एक माह में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या..
धाम                   2022              2023
केदारनाथ            435208          324684
बदरीनाथ            452770          427214
गंगोत्री               254226           253962
यमुनोत्री           190104            229697
कुल-             13,32,308        12, 35,557

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top