उत्तराखंड

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सेना के जवानों ने दिखाये अनेक करतब..

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सेना के जवानों ने दिखाये अनेक करतब..

स्कूली छात्रों के बीच हथियारों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र..

रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में 11 मराठा रेजीमेंट ने किया कार्यक्रम का आयोजन..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आजादी के अमृत महोत्सव को भारतीय सेना की रेजीमेंट भी धूमधाम से मना रही हैं। रुद्रप्रयाग में तैनात 11 मराठा रेजीमेंट ने भी आजादी के अमृत महोत्सव पर मैराथन दौड़ के साथ ही सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई, जबकि आर्मी के जवानों ने देशभक्ति से जुड़े अनेक करतब दिखाये। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के साथ ही पूर्व सैनिकों और स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन दौड़ में प्रथम पांच छात्रों और छात्राओं को 11 मराठा रेजीमेंट की ओर से सम्मानित किया गया।

इन दिनों आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में तैनात 11 मराठा रेजीमेंट ने भी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सेना के जवानों ने बहादुरी से जुड़े अनेक करतब दिखाये, जबकि रेजीमेंट की बैंड धुनों का छात्र और स्थानीय जनता ने आनंद लिया। सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। स्कूली बच्चे इन हथियारों के बारे में सेना के जवानों से जानकारी लेते रहे।

सेना के हथियारों को देखने के लिये बच्चे काफी उत्साहित दिखे। 11 मराठा रेजीमेंट की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ में राजकीय इंटर काॅलेज जवाड़ी, राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग, बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग और अनूप नेगी इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग ने प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ में रोहित राइका जवाड़ी प्रथम, सुमति सिंह राइका जवाड़ी द्वितीय, अंशुल सिंह राइका जवाड़ी तृतीय, रोहित नेगी चतुर्थ राइका रुद्रप्रयाग और सूर्या सिंह राइका जवाड़ी पांचवे स्थान पर रहे।

 

छात्राओं में अंकिता जगवाण प्रथम, मेहक रावत द्वितीय, संतोषी रावत तृतीय, साक्षी कप्रवाण चतुर्थ और मानसी सिंधवाल पांचवे स्थान पर रही। इस अवसर पर बिग्रेडियर अमन आनंद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य जनता और युवाओं में देश भक्ति को जागृत करना है। साथ ही हमें आजादी दिलाने के लिये बलिदान देने वाले शहीदों की शहादत को भी याद करना है। इस मौके पर 11 मराठा रेजीमेंट के सीओ कर्नल गुरूचरण सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top