Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से कराएं पालन: नरेश..

खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से कराएं पालन: नरेश..

विभागीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश..

सीडीओ ने ली खाद्य सुरक्षा मानक विनियम से संबंधित बैठक..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा मानक विनियम से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 सहित राज्य में विभागीय ढांचा, जनपद में खाद्य मानकों के अंतर्गत वर्ष भर की गई कार्यवाही, ईट राइट इंडिया के तहत खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण आदि पर विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

विकास भवन सभागार कार्यालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाद प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रस्तावित जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिला अभिहित अधिकारी मनोज सेमवाल ने खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम- 1954, मांस खाद्य उत्पाद आदेश 1973, खाद्य तेल पैकेजिंग (विनियम) आदेश 1998, फल उत्पाद आदेश-1955, वनस्पति तेल उत्पाद आदेश 1947, दूध और दुग्ध उत्पाद आदेश-1992 आदि सहित पुराने और नए अधिनियम के तुलनात्मक चार्ट के जरिए एकाधिक प्राधिकरण, एकल प्राधिकरण, अपमिश्रणध् सुरक्षा, निर्देशात्मक मानक, वर्गीकृत मानक, नियंत्रण, निगरानी, अपर्याप्त लैब नेटवर्कध् विस्तृत प्रयोगशाला नेटवर्क का प्रस्तुतीकरण किया।

 

वहीं वर्ष 2021 में मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर की गई प्रवर्तन कार्यवाही की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही विभागीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों ईट राइट स्कूल, ईट राइट केंपस, क्लीन स्ट्रीट फूड, क्लीन एंड फ्रेश फ्रूट एंड वेजिटेबल आदि के बारे में भी जानकारी साझा की। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुश्री मनिंदर कौर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी , अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, पूर्ति अधिकारी गरवीन चंद्र भट्ट, बाल विकास अधिकारी शैली प्रजापति, नगर व्यापार सभा अध्यक्ष रुद्रप्रयाग चंद्र मोहन सेमवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल ऊखीमठ राजीव भट्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top