हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए संगठन का गठन…
ल्वारा के अरूण बने विश्व भगवान रक्षक संगठन के प्रदेश महामंत्री…
रुद्रप्रयाग। विश्व भगवा रक्षक संगठन ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए ल्वारा निवासी अरूण बुटोला को प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है। ल्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अरूण को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिम्मेदारियों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सागर जयसवाल ने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी की शाखा नहीं है। पाश्चात्य संस्कृति से खुद को बचाने तथा हिन्दु धर्म की रक्षा के लिए संगठन का गठन किया गया है। उन्हांेने कहा कि सनातन काल से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन हर हिन्दू को करनी चाहिए। साथ ही क्षेत्र की किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन तन, मन तथा धन से कार्य कर रहा है।
उन्होंने क्षेत्र में संचालित सरकार की ओर से जारी लाभकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरूण बुटोला ने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जायेगा। जिले में संगठन का प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही लोगों को संगठन की रीति व नीतियों से अवगत कराते हुए जोड़ा जायेगा।
इस दौरान ग्रामीणों ने फूल मालाओं से अरूण का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजू, संयोजक लक्ष्मण रावत, जिला प्रवक्ता कुलदीप धीमान, मीडिया प्रभारी राहुल धीमान, ग्राम प्रधान कैलाश पुरोहित, ममंद अध्यक्ष कुशला देवी, सरपंच रघुबीर बुटोला, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विनोद सेमवाल, उपहार समिति के अध्यक्ष बिपिन सेमवाल, यशपाल बुटोला समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।