उत्तराखंड

आज से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू..

आज से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू..

 

 

उत्तराखंड: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। यह यात्रा जून के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएगी। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को यहीं पर अमर कथा सुनाई थी। मान्यता कहती है कि भगवान शिव यहां पर साक्षात विराजते हैं। यहां पर देवी का एक शक्तिपीठ भी है। अमरनाथ यात्रा हिंदुओं की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है। हालांकि, यात्रा करने से पहले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना जरूरी है। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। आप https://jksasb.nic.in/ पर अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

आपको बता दे कि अमरनाथ यात्रा करने से पहले आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए कि 13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा आयु के लोग इस यात्रा को नहीं कर सकते हैं। यात्रा करने से पहले आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अगर आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में आपको यात्रा नहीं करने दी जाएगी। अमरनाथ यात्रा काफी कठिनाइयों से भरी है। इस कारण यहां पर अस्वस्थ लोग नहीं जा सकते हैं। इसके साथ ही वे महिलाएं जो 6 सप्ताह या इससे अधिक समय के लिए गर्भवती हैं। वे भी अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकती हैं। बता दें कि एक परमिट फॉर्म केवल एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार 29 जून, 2024 से यह यात्रा शुरू हो जाएगी।

आपको बता दे कि अमरनाथ यात्रा के पंजीयन के लिए श्रद्धालुओं को देशभर में 4 बैंकों जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 540 शाखाओं में और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की आयु 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके साथ 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला का भी पंजीयन नहीं होगा। सभी श्रद्धालुओं को अधिकृत डॉक्टरों व चिकित्सा केंद्रों से ही बनाए जाने वाले स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पेश करने होंगे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top