राशिफल

आज इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, राशिफल 2 जुलाई 2022..

आज इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, राशिफल 2 जुलाई 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

मेष– आज आपको परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार से धन लाभ होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से भेंट होगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

मिथुन- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आज आपकी आय में भी कमी रहेगी।

कर्क- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

सिंह- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पर‍िवार में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। पर‍िवार के साथ किसी धार्मि‍क स्‍थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या- आज आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व‍िशेष प्रयोजन के लिए दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। संतान को लेकर च‍िंति‍त हो सकते हैं।

तुला- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख मि‍लने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

धनु- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर- आज आपको कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग से कारोबार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र के स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कुंभ- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। अफसरों से व्‍यर्थ का मनमुटाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्ष‍िक कार्यों के सुखद पर‍िणाम म‍िलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश गमन के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवादों एवं झगड़ों से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहन का साथ मिलेगा। रुके हुए काम के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top