खेल

पोलार्ड ने एक ओवर में लगाए 6 छक्के लगाने पर युवराज और हर्शल गिब्स ने दी प्रतिक्रिया..

एक ओवर में

पोलार्ड ने एक ओवर में लगाए 6 छक्के लगाने पर युवराज और हर्शल गिब्स ने दी प्रतिक्रिया..

खेल : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी 20 की सीरीज में पहले मैच के दौरान श्रीलंका के स्पिनर अकीला धनंजय के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

 

 

बता दें कि, पोलार्ड से पहले दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद अब पोलार्ड छह गेंद पर छह छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड के द्वारा किए गए इस कारनामे को लेकर युवराज सिंह और हर्शल गिब्स ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

 

 

T20 फार्मेट के दौरान भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ऐसे पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सितंबर महीने में क्रिकेटर युवराज सिंह ने T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने साल 2007 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के गेंदबाज डान वैन बुंगे के ओवर में लगातार छह बॉल में छक्के लगाए थे। इसके चलते सबसे पहले उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम पर कर ली थी। गिब्स और युवराज सिंह के बाद अब पोलार्ड ने गुरुवार को यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली है।

 

 

युवराज सिंह और गिब्स ने दी बधाई..

युवराज सिंह और हर्शल गिब्स दोनों ही ट्विटर के माध्यम से वेस्टइंडीज के दमदार बल्लेबाज पोलार्ड को बधाई देते हुए नजर आए। युवराज ने पोलार्ड की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘छह छक्कों के क्लब में आपका स्वागत है। आप सच में कमाल हो पोलार्ड’। इस दौरान युवराज सिंह काफी खुश दिखाई दिए। इसके आलावा हर्शल गिब्स ने 16 मार्च 2007 व 3 मार्च 2021 की तारीख का के बारे में बात करते हुए ट्वीट किया, ‘लग रहा है कि, 6 छक्के लगाने के लिए मार्च सबसे ज्यादा पसंदीदा महीना है’।

 

 

प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया पोलार्ड को..

वेस्टइंडीज के शानदार बल्लेबाज पोलार्ड ने मैच के दौरान 11 बॉल पर 38 रन बनाए। जिसमें उन्होंने लगातार 36 रन छक्कों के माध्यम से बनाएं। टॉस जीतने के बाद पहले वेस्टइंडीज टीम ने गेंदबाज़ी की। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवाएं और 131 रन ही बनाए। वेस्टइंडीज ने 41 गेंद पर छह विकेट गंवा दिए, जिसके बाद 134 रन बनाते हुए जीत अपने नाम पर कर ली। इस दौरान पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top