उत्तराखंड

नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के उदय बर्तवाल ने जीता गोल्ड..

नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के उदय बर्तवाल ने जीता गोल्ड..

 

 

 

 

पांचवी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के होनहार उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से जिलेभर में खुशी की लहर है। आपको बता दे कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 मई के बीच मध्य प्रदेश के नीमच में हुआ।

 

उत्तराखंड: पांचवी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के होनहार उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से जिलेभर में खुशी की लहर है। आपको बता दे कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 मई के बीच मध्य प्रदेश के नीमच में हुआ। जिसमें उदय प्रताप सिंह ने सीनियर मिडिल वेट में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और सिक्किम के खिलाड़ियों को मात देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी के साथ उदय प्रताप के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उन्होंने आगामी एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपना नाम पक्का कर लिया है। नीमच में हुआ फाइट ऑफ नाइट कार्यक्रम कई मायनों में खास रहा। इसमें देशी-विदेशी खिलाड़ियों की कला का जौहर देखने के लिए दर्शक दूर-दूर से आए थे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण द ग्रेट खली रहे। खली की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए। इस प्रतियोगिता में उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top