Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

अगले चार हफ्तों में शुरू होने वाला है वर्ल्ड वार, सैन्य विशेषज्ञ ने दी चेतावनी..

अगले चार हफ्तों में शुरू होने वाला है वर्ल्ड वार, सैन्य विशेषज्ञ ने दी चेतावनी..

देश-विदेश: रूस के एक स्वतंत्र सैन्य विश्‍लेषक पेवेल फेलगेनहॉयेर ने सचेत किया है कि अगले चार हफ्तों में दुनिया का सामना एक यूरोपीय या विश्व युद्ध तक से हो सकता है। पेवेल ने ये अंदेशा रूस की सेना की भारी मूवमेंट का विश्लेषण कर जताया है।

रूसी सेना का ये मूवमेंट पूर्वी यूक्रेन और क्रीमिया के करीब के क्षेत्रों में हो रहा है। ये ऐसी जगहें हैं जहां रूसी सत्ता के खिलाफ आवाज उठती रही है। रूस की ओर से भारी तादाद में इन क्षेत्रों के करीब सैन्य जमावट के बाद युद्ध की आशंका जताई जा रही है। रूस के इस सैन्य मूवमेंट पर पश्चिम देशों ने भी आपत्ति जताई है जिससे भविष्य में विवाद और बढ़ने की आशंका है। कुछ फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें रूसी सेना बड़ी संख्या में वोरोनेज, रोस्तोव और क्रासोंदार क्षेत्र की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, और साथ ही दर्जनों सैन्य हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहे है। साथ ही कई टैंक और अन्य सैन्य साजो-सामान ट्रेन की मदद से उन क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है।

 

हालात को देखते हुए पेवेल फेलगेनहॉयेर का कहना हैं कि अभी जो स्थिति है उससे अगर वर्ल्ड वार नहीं भी हुआ तो पूरे यूरोपीय क्षेत्र में युद्ध फैल सकता है। पेवेल ने आगे कहा, ‘सच ये है कि वहां काफी कुछ हो रहा है। तनाव और डर तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया में इस पर बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है लेकिन हमें बहुत बुरे संकेत मिल रहे हैं।

 

इस बीच अमेरिका ने अपना समर्थन यूक्रेन को जारी रखने का फैसला किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को खुलासा किया उन्हें रूस में हो रहे मिलिट्री मूवमेंट के बारे में पता है। वहीं, दूसरी ओर रूस ने साफ कर दिया है कि अगर NATO की सेना यूक्रेन भेजी जाती है तो वो कड़ाई से इसका विरोध करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top