Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए होती है खून की जरूरत: शुक्ला..

शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए होती है खून की जरूरत: शुक्ला..

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्दान व ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जनपद रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रक्तदान व ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान की भी शपथ दिलाई गई।

जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में चार लोगों ने रक्तदान किया। वहीं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ में भी ब्लड ग्रुप शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 48 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कर उन्हें रक्तदाता के रूप में पंजीकृत किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्साअधिकारी ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ भी दिलाई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला ने बताया कि 14 जून से आगामी एक माह तक विश्व रक्तदाता अभियान चलाया जा रहा है। शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए खून की जरूरत होती है और यदि शरीर में खून की कमी हो जाए तो व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि खून की जरूरत होने पर समय से खून न मिलने से जान भी जा सकती है। बताया कि जरूरत पड़ने पर तत्काल खून की व्यवस्था हो जाए इसी उद्देश्य के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि, जखोली व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ जनमानस को उनके ब्लड ग्रुप की जानकारी देने के लिए ब्लड ग्रुप जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। बताया कि ब्लड ग्रुप बताने के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति का आरोग्य सेतु व ई-रक्तकोष के माध्यम से रक्तदाता के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top