उत्तराखंड

उत्तरकाशी हादसा- मलबे में दबी घायल महिलाओं को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर किया रेफर..

उत्तरकाशी हादसा- मलबे में दबी घायल महिलाओं को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर किया रेफर..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में पांच महिलाएं दब गईं। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में पांच महिलाएं दब गईं। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी को पीएचसी मोरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसमें गंभीर घायल तीन महिलाओं को हेलीकॉप्टर और सामान्य घायल एक महिला को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

आपको बता दे कि बुधवार सुबह गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत गांव की सुरी देवी, कस्तूरी देवी, सुशीला, विपिना और राजेंद्री सड़क की कटिंग कर रही थीं, तभी पहाड़ी से गिरे मलबे में वे दब गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ, राजस्व कर्मियों सहित 108 सेवा को मौके लिए रवाना किया, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह पांचों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से पीएचसी मोरी भेजा गया, लेकिन इस बीच गंभीर रूप से घायल सुरी देवी (30) पत्नी विद्वान सिंह ने रास्ते में जखोल गांव के समीप दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल हेलीकॉप्टर लेकर मोरी पहुंचे, जहां से गंभीर रूप से घायल कस्तूरी देवी, सुशीला व विपिना को हेलीकॉप्टर से और सामान्य घायल राजेंद्री को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top