बिग ब्रेकिंग- ऋषिकेश में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिलने से मची सनसनी..
उत्तराखंड: ऋषिकेश से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पुराने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला का शव मिलने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है। और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। रेलवे कर्मचारी जैसे ही ट्रेन की सफाई करने के लिए उसमें घुसे, उनको वहां महिला का शव नजर आया। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी तत्काल रेलवे के अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात महिला का पंचनामा भरकर शव शिनाख्त हेतु एम्स ऋषिकेश मोर्चरी में रखवा दिया गया। साथ ही महिला की शिनाख्त करने की लोगों से मदद की अपील की है। महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।