उत्तराखंड

राउलैंक में बंदरों को भगाने गई महिला गहरी खाई में गिरी..

डीडीआरएफ की टीम ने महिला को पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

 

 

रुद्रप्रयाग: जिले में बंदरों के कारण आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। बंदरों के कारण ग्रामीणों की जान पर भी बन कर आ रही है। विकासखण्ड ऊखीमठ के अंतर्गत राउलैंक की महिला घर के निकट बंदर भगाते समय गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ पहुंचाया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
बता दें कि बंदरों के आतंक से आम जनता का जीना मुश्किल होता जा रहा है।

 

बंदर खेती को नुकसान पहुंचाने के साथ ही इंसानों पर भी हमला कर रहे हैं। कई बार बंदर इंसानों को काटकर बुरी तरह से घायल कर रहे हैं। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैंक निवासी 24 वर्षीय प्रिया देवी पत्नी सन्दीप लाल बन्दरों को भगाते समय चट्टान से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। तहसील प्रशासन, डीडीआरएफ व ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया।

 

 

तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को राऊलैंक निवासी प्रिया देवी गांव के मैखण्डाधार तोक में बन्दरों को भगाने गयी थी। इस दौरान उनका पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। तहसील प्रशासन, डीडीआरएफ व ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top