देश/ विदेश

महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म, सात का था अनुमान..

महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म, सात का था अनुमान..

देश-विदेश: अभी तक आपने जुड़वा बच्चों, या फिर तीन और ज्यादा से ज्यादा चार बच्चों के एक साथ जन्म के बारे में सुना होगा, लेकिन आपको बता दे कि हाल ही में माली की एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया है। इस महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। मां और सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

 

पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले कहा जा रहा था कि हलीमा के गर्भ में सात बच्चे हैं। एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना अति दुर्लभ है। हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

 

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी का कहना है कि उन्हें देश में ऐसे नौ बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने कहा कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।

 

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महिला ने माली और मोरक्को दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो नहीं पूरे सात बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुनकर सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top