Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लागू, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन..

राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लागू, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन..

देश-विदेश: राजधानी में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की। जिसके बाद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान परिस्थिति के बारे में बात की। उन्होंने सभी को कोरोना की इस लहर से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने के लिए कहा। इसी के साथ केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। उनका कहना हैं कि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दिल्ली में कर्फ्यू लागू रहेगा।

 

प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। लेकिन ताजा आंकड़ों के अनुसार 5000 से भी अधिक बेड फिलहाल उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पास जारी किए जाएंगे। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। वहीं सिनेमा हॉल खुले रहेंगे लेकिन केवल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रेस्त्रां खुले तो रहेंगे लेकिन लोगों को टेबल पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ होम डिलीवरी की जा सकती है।

 

केजरीवाल ने कहा कि मेरा निवेदन है कि किसी अस्पताल को लेकर जिद्द न करें। सीएम के नाते मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। पांच हजार से ज्यादा बेड अभी भी मौजूद हैं। हम फिलहाल अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में लगातार केस बढ़ रहे हैं, इसी के चलते कुछ ठोस निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वीकेंड में जो लोग बाहर निकलते हैं उनको टाला जा सकता है। ऐसे में कोरोना की चेन को तोड़ना आसान होगा, इसीलिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top