Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ईडी और सीबीआई की तर्ज पर विजिलेंस करेगी काम-सीएम धामी..

उत्तराखंड में ईडी और सीबीआई की तर्ज पर विजिलेंस करेगी काम-सीएम धामी..

 

 

 

 

 

सीएम धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में विजिलेंस विभाग ईडी और सीबीआई की तरह काम कर सके इसके लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने विजिलेंस का 2 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाने का ऐलान किया है।

 

उत्तराखंड: सीएम धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में विजिलेंस विभाग ईडी और सीबीआई की तरह काम कर सके इसके लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने विजिलेंस का 2 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाने का ऐलान किया है। जिससे विजिलेंस में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने इस दौरान कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उनका कहना हैं कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया।

साथ ही सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कारवाई की जा रही, जो की सराहनीय कार्य है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top