Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

वायरल हुआ केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो..

वायरल हुआ केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो..

बीकेटीसी की लापरवाही आई सामने..

 

 

 

 

 

 

दो दिन पहले ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इन दो दिनों के भीतर ही केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

उत्तराखंड: दो दिन पहले ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इन दो दिनों के भीतर ही केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के अंदर भक्तों के प्रवेश और स्वयंभू लिंग की पूजा-अर्चना को दिखाया गया है। जिसके बाद से बीकेटीसी की लापरवाही भी सामने आई है।

केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने मंदिर के गर्भगृह का वीडियो बनाने व उसे वायरल करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मंदिर समिति से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद अब, समिति के पदाधिकारी व कर्मचारी यात्रियों से मंदिर में दर्शन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

आपको बता दे कि बीते रविवार को केदारनाथ में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने मंदिर में प्रवेश करते ही मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दो मिनट दस सेकंड के वीडियो में मंदिर के अंदर प्रवेश के साथ बाबा के दर्शन व पूजा होते दिखाई गई है। वीडियो को लेकर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की लापरवाही भी सामने आई है।

समिति द्वारा मंदिर के अंदर जगह-जगह अपने कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। ऐसे में कैसे कोई यात्री मंदिर के अंदर मोबाइल से वीडियो बना गया और कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। अब, समिति के पदाधिकारी केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं से मंदिर में प्रवेश के दौरान मोबाइल कैमरा व वीडियो का प्रयोग नहीं करने की अपील कर रहे हैं।

 

लॉकर रूम के लिए सीएस को लिखेंगे पत्र..

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव को केदारनाथ में यात्रियों के लिए लॉकर रूम की सुविधा को लेकर पत्र लिखेंगे। उनका कहना हैं कि केदारनाथ मंदिर के अंदर मोबाइल फोन को पूर्णरूप से वर्जित किया जा रहा है। इसके लिए, यात्री अपना मोबाइल फोन सुरक्षित स्थान पर रखे, इसके लिए लॉकर रूम जरूरी है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top