उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को दिया 25 लाख का चेक..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को दिया 25 लाख का चेक..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली से उत्तराखंड वापसी की। दिल्ली से वापसी पर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्‍होंने हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने वंदना कटा‍र‍िया को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे। ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन के लिए सीएम धामी ने वंदना की खूब तारीफ की और भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि वंदना ने ओलंपिक में जबरदस्त खेल दिखाया। भले ही भारतीय टीम पदक जीतने से रह गई लेकिन टीम की हर किसी ने खुलकर तारीफ की। हरिद्वार के छोटे से गांव से निकल कर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पर पूरा देश प्यार लुटा रहा है। वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। राज्य सरकार ने उन्हें 25 लाख की धनराशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top