उत्तराखंड

पर्यटकों के लिए आज बंद हो जाएगी फूलों की घाटी..

पर्यटकों के लिए आज बंद हो जाएगी फूलों की घाटी..

इस साल रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार..

 

 

 

 

 

 

 

 

सोमवार यानी आज विश्व धरोहर फूलों की घाटी सर्दियों में पर्यटकों के लिए बंद रहेगी। इसके लिए वन विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक आए, जिनमें से 280 विदेशी पर्यटक भी आए थे।

 

 

 

 

उत्तराखंड: सोमवार यानी आज विश्व धरोहर फूलों की घाटी सर्दियों में पर्यटकों के लिए बंद रहेगी। इसके लिए वन विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक आए, जिनमें से 280 विदेशी पर्यटक भी आए थे। इस समय घाटी में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड में सबसे अधिक है।

 

इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। फूलों की घाटी जो 87.5 वर्ग किमी में फैली हुई है, रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 1 जून को घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।

300 से ज्यादा प्रजाति के खिलते हैं फूल..

जुलाई से अक्टूबर तक घाटी में 300 से अधिक विभिन्न प्रजाति के फूल खिलते है। यहां, पोटोटिला, प्रिमरोज़, एनीमोन, एरिसिमा, अमोनाइट, ब्लू पोस्पी, मार्श मैरीगोल्ड, ब्रह्म कमल और फैन कमल सहित कई तरह के फूल खिलते हैं।घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top