Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

18+ के लोगों का महावैक्सीनेशन एक हफ्ते बाद हो सकता है शुरू..

18+ के लोगों का महावैक्सीनेशन एक हफ्ते बाद हो सकता है शुरू..

उत्तराखण्ड: कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से लगातार सरकार द्वारा ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजाम किए गए हैं।

 

इसके साथ ही सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने यह भी कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन हेतु 1,22,108 डोज कोविशील्ड एवं 42 हजार 370 डोज़ कोवैक्सीन की आपूर्ति जल्द भारत सरकार द्वारा की जाएगी। हम वैक्सीन की निर्माता कम्पनियों से लगातार सम्पर्क में हैं। उन्हें डिमांड भी दे दी गई है। हम भारत सरकार से भी सम्पर्क में हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 18 साल से 44 आयु के लोगों का वैक्सीनेशन की निश्चित डेट बताना अभी मुश्किल है, परंतु यह एक सप्ताह बाद ही शुरू हो पाएगा।

 

सचिव अमित नेगी ने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है जिसको कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार मॉनिटर भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अमित नेगी ने बताया कि ईसंजीवनी पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एम्स एवं सेवानिवृत्त चिकित्सकों से भी मदद ली जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि कोविड हेल्पलाइन 104 पर रोजाना 2000 फोन को प्राप्त किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के सामने चुनौतियां बहुत हैं लेकिन ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड लगातार बढ़ाए जा रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि दवाओं एवं मेडिकल इक्विपमेंट्स की कालाबाजारी रोकने हेतु शासन और पुलिस के स्तर पर नोडल अधिकारीयों की तैनाती की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top