उत्तराखंड को आज मिलेगी वैक्सीन की एक लाख खुराक..
उत्तराखंड: प्रदेश को 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के लिए वैक्सीन की एक लाख खुराक आज मिल जाएगी। वैक्सीन की कमी के कारण बीते कुछ समय से मंद पड़े टीकाकरण अभियान को इससे गति मिलने की उम्मीद है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना हैं कि शुक्रवार को वैक्सीन की एक लाख खुराक दून पहुंच जाएगी।
जिसके बाद इसे जिलों को भी वितरित कर दिया जाएगा। ताकि टीकाकरण अभियान पूर्व की भांति संचालित किया जा सके। वैक्सीन की यह खेप 45 से अधिक उम्र वालों के लिए है। गुरुवार को 15959 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। जिनमें 14605, 18-45 साल के लोग हैं। 45 साल से अधिक के 939 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।
डीएवी पीजी कॉलेज को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर का कहना हैं कि फिलहाल यह केंद्र दो दिन के लिए ही यहा पर रहेगा। गुरुवार को पहले दिन 200 व्यक्तियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनका टीकाकरण किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि शुक्रवार को भी महाविद्यालय में टीकाकरण हो रहा हैं।
