Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, कई जगह गिरे पेड़, तीन की मौत, कई घायल..

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, कई जगह गिरे पेड़, तीन की मौत, कई घायल..

 

 

 

 

मंगलवार शाम प्रदेश भर में दिनभर गर्मी रहने के बाद मौसम बिगड़ा जिससे तेज आंधी और तूफान ने कई लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। अचानक आंधी-तूफान आने से पूरे प्रदेश में कई जगहों पर पेड़ गिरने से हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

 

 

 

उत्तराखंड: मंगलवार शाम प्रदेश भर में दिनभर गर्मी रहने के बाद मौसम बिगड़ा जिससे तेज आंधी और तूफान ने कई लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। अचानक आंधी-तूफान आने से पूरे प्रदेश में कई जगहों पर पेड़ गिरने से हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि की कई लोग घायल हो गए। रामपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून में पेड़ गिरने के कारण कई हादसे हो गए।

ज्वालापुर में पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत, दो घायल..

आपको बता दे कि ज्वालापुर में कटहरा बाजार स्थित 100 साल पुराना पेड़ आंधी के कारण रात साढ़े नौ बजे अचानक से गिर गया। जिसकी चपेट में इसके नीचे रेहड़ी लगाने वाले लोग आ गए। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। वही हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सोनीपत का रहने वाला था। जो कि हरिद्वार घूमने आया हुआ था।

हल्द्वानी में भी पेड़ गिरने के कारण हादसा हो गया। यहां रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल के रूप में हुई है। जो कि पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। इसके साथ ही कोटद्वार स्थित बुद्धा पार्क के पास सड़क पर दो पेड़ गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि प्रेमगनर में अंधड़ से एक कुटिया ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके साथ ही ऋषिकेश में रायवाला-गौहर माफी मार्ग पर एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। वही उत्तरकाशी में भी मौसम की मार देखने को मिली हैं। यहां पर यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा-किसाला के पास भूस्खलन हो गया। जिसके बाद हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। इसके साथ ही कामर गांव से करीब 12 किमी ऊपर बुग्याल क्षेत्र में बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top