उत्तराखंड

आयोग ने इस भर्ती में किया बदलाव, पढ़िए पूरी खबर..

आयोग ने इस भर्ती में किया बदलाव, पढ़िए पूरी खबर..

 

 

 

 

 

 

 

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में सहायक लेखाकार के पदों के आरक्षण में संशोधन किया गया हैं। बताया जा रहा है कि जिलों से आए संशोधित अधियाचन के आधार पर भर्ती पदों में यह बदलाव किया गया है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में सहायक लेखाकार के पदों के आरक्षण में संशोधन किया गया हैं। बताया जा रहा है कि जिलों से आए संशोधित अधियाचन के आधार पर भर्ती पदों में यह बदलाव किया गया है। इसके तहत 45 पद बढ़े हैं और करीब इतने ही घटाए गए है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 28 अक्तूबर को सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था। इसके तहत 17 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें अब संशोधन किया गया है। ये बदलाव जिलों से संशोधित अधियाचन के अनुसार विभिन्न विभागों में आरक्षणवार पद संख्या में किया गया है। जिसकी नई सूची जारी की गई है। इन पदों पर 12 फरवरी को भर्ती परीक्षा होनी है। हालांकि इससे कुल पदों की संख्या में कोई अंतर नहीं आया है।

किस विभाग में पहले और अब कितने पद

कोषागार अल्मोड़ा 17- 20

कोषागार, टिहरी 17-17

कोषागार, गढ़वाल 23-38

कोषागार, यूएसनगर 15-16

कोषागार, रुद्रप्रयाग 09-10

कोषागार, पिथौरागढ़ 19-23

कोषागार, देहरादून 20-28

कोषागार, चमोली 15-24

कोषागार, नैनीताल 09-12

कोषागार, हरिद्वार 07-08

कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशालय 63- 19

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top