Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस का कंट्रोल रूम बनेगा इस राज्य के 3 जिलों में..

उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड पुलिस का कंट्रोल रूम बनेगा इस राज्य के 3 जिलों में..

देश-विदेश : महाकुंभ मेला 2021 को लेकर उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। इस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी निगरानी के लिए भेजे जाएंगे। जिससे वहां पर होने वाली हर गतिविधि के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को भेजी जाने वाली जानकारी भी इस कंट्रोल रूम के माध्यम से वहां से अधिकारियों को मिल सकेगी।

 

 

महाकुंभ मेले में सूचना के आदान प्रदान में इस्तेमाल में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। दूसरे जिलों से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का संचार नेटवर्क दुरुस्त हो रहा है। इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन, सहारनपुर पुलिस लाइन और बिजनौर पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेंगी।

 

 

ताकि वहां से आने वाली सूचनाओं पर तुरंत ही ध्यान दिया जा सके। वहीं यहां से भी सूचनाएं भेजने में आसानी होगी। यूपी के जिलों में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी भेजे जाएंगे, जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। इसके साथ ही बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी को भी उत्तराखंड मेला पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि पल-पल यह पता चलता रहे कि किसी बॉर्डर भी इस समय कितनी भीड़ है।

 

 

फ्रीक्वेंसी होगी कंट्रोल रूम में सेट..

उत्तर प्रदेश के पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले उत्तराखंड पुलिस के कंट्रोल रूप में फ्रीक्वेंसी सेट की जाएगी। जिस पर तुरंत ही सूचना भेजी जाएगी और स्थानीय अधिकारियों को उस सूचना पर अमल करने के लिए कहा जाएगा।

 

 

100 संचारकर्मी मांगे गए यूपी से..

उत्तर प्रदेश पुलिस से 100 संचार पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस के संचार कर्मी मेला नियंत्रण भवन में बनाए गए संचार कक्ष में तैनात किए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस ने यूपी से करीब 100 संचारकर्मियों की मांग की। जिसमें से 67 के करीब संचारकर्मी मिल चुके हैं। कुंभ मेला में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस कंट्रोल रूम बनाएगी। जिससे वहां की हर गतिविधि के बारे में त्वरित जानकारी मिल सकेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top