Uttarakhand DIPR
ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन,बाल-बाल बचे मैक्स में सवार लोग..

ब्रेकिंग न्यूज़: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन,बाल-बाल बचे मैक्स में सवार लोग..

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग तहसील के समीप नैल में मैक्स वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाल-बाल बचे मैक्स वाहन में सवार लोग। यहां पर हैंगिंग रॉक कभी भी बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है। आम लोगों को ब्लास्टिंग और बेतरतीब ढंग से पहाड़ियों की कटिंग का ख़ामियाजा भुगतान पड़ रहा है। वहां से गुजर रहा वाहन चालक कुछ समझ पाता इतने में मैक्स वाहन पत्थर की चपेट में आ गया। गनीमत रही की वाहन में सवार लोगो को ज्यादा चोट नहीं आयी।

उक्त सूचना पर चौकी तिलवाड़ा पुलिस मौक़े पर पहुंची, तब तक मौक़े पर ट्रैफिक पुलिस तत्काल पहुंच गई थी। गाड़ी संख्या UK13TA0312, रोड़ पर पत्थर व मिट्टी से दबी हुई थी, गाड़ी मे बैठे 08 लोगों को आस-पास के लोगों द्वारा गाड़ी से निकाल दिया गया। जिनमे से 3 घायल व्यक्ति गुंजन पुत्री सुरेश उम्र 04 वर्ष, अंकिता पुत्री सुरेश उम्र 13 वर्ष निवासी नरकोटा, व मुकेश पुत्र भीम लाल उम्र 23 वर्ष निवासी भट्टगाँव तिलवाड़ा, को उपचार हेतु एम्बुलेंस से रुद्रप्रयाग हॉस्पिटल भेजा गया।

चालक जयपाल सिंह पुत्र राय सिंह निवासी चंद्रापुरी अगस्तमुनि व अन्य 04 लोग ठीक हैं। JCB की मदद से गाड़ी को रोड से साइड किया गया, तथा मलवा व पत्थर हटाए गए, मलवा आने से रोड बंद हो गयी थी। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया था। घायलों के साथ प्रभारी निरीक्षक थाना अगस्त्यमुनि श्री जयपाल सिंह नेगी व चौकी प्रभारी तिलवाड़ा सीमा चौहान स्वयं जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में उपस्थित रहे। दोनों छोटे बच्चों व युवक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया है।बताया जा रहा कि मैक्स वाहन केदारनाथ हाईवे से रुद्रप्रयाग की और जा रहा था। केदारनाथ हाईवे पर आये दिन पहाड़ो से पत्थर और मलबा गिरता रहता हैं। जिससे यहा पर कोई न कोई हादसे का शिकार होता रहता हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top