Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित..

इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित..

 

 

 

 

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक में जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई।

बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा फरवरी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अप्रैल में कराई जाएगी। पटवारी-लेखपाल पुर्नपरीक्षा और सहायक लेखाकार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित होंगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि उनके लिए अभ्यर्थियों का हित ही सर्वाेपरि है।
कौन सी परीक्षा कब होगी

परीक्षा का नाम         पहले तय तिथि          नई तिथि

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती         22 जनवरी               09 अप्रैल

पीसीएस मुख्य परीक्षा   28 से 31 जनवरी      23 से 26 फरवरी

पटवारी-लेखपाल भर्ती    08 जनवरी(रद्द)        12 फरवरी

सहायक लेखाकार परीक्षा   12 फरवरी             19 फरवरी

फॉरेस्ट गार्ड के बाद दूसरी भर्तियों के भी बदलेंगे पेपर..

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के बाद अब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पटवारी-लेखपाल परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा के प्रश्न पत्र भी बदले जाएंगे। आयोग ने पहले से लाइनबद्ध सभी भर्तियों के पेपर हटा दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर लेंगे। उम्मीदवार भी लगातार यही मांग कर रहे थे।

जल्द जारी होगा कैलेंडर..

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि जल्द ही सभी संशोधन करते हुए परीक्षाओं का दूसरा कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top