Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अप्रैल से शुरू होगी उत्तराखंड की पहली हेली एंबुलेंस सेवा..

अप्रैल से शुरू होगी उत्तराखंड की पहली हेली एंबुलेंस सेवा..

पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन..

 

 

 

 

 

 

अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक एम्स ऋषिकेश में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस पायलट परियोजना शुरू हो जाएगी। हेली एंबुलेंस चलाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी से अनुबंध किया है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक एम्स ऋषिकेश में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस पायलट परियोजना शुरू हो जाएगी। हेली एंबुलेंस चलाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी से अनुबंध किया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। 20 सितंबर 2022 को दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एम्स में हेली एंबुलेंस के इस्तेमाल की आधिकारिक घोषणा की थी।

हेली आपातकालीन चिकित्सा सेवा के प्रभारी और हेली एम्बुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ मधुर उनियाल का कहना हैं कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हेली एम्बुलेंस के संचालन के लिए कंपनी के साथ एक साल का टेंडर किया है। हेली एम्बुलेंस सेवा केंद्र और उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जाएगी। अनुबंधित कंपनी एक माह में 45 घायलों और मरीजों को नि:शुल्क हेली एंबुलेंस सेवा मिलेगी। उनका कहना हैं कि हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे में काम करेगी।

सिंगल इंजन का होगा हेलीकॉप्टर, एम्स तैयार करेगा एसओपी..

अनुबंधित कंपनी एम्स को सिंगल इंजन वाला एक हेलीकॉप्टर मुहैया कराएगी। साथ ही इसमें चिकित्सा संसाधन भी कंपनी लगाएगी। एम्स प्रशासन द्वारा हेली एम्बुलेंस ऑपरेशन के लिए चिकित्सा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित की जा रही है। हेली एंबुलेंस का पहले ट्रायल रन करेगी। एम्स प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद सेवा शुरू हो जाएगी

एम्स कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण..

हेली एम्बुलेंस पायलट प्रोजेक्ट के लिएस्वास्थ्यकर्मियों को प्राइमरी ट्रामा केयर, ट्रामा टीम ट्रेंनिंग, एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट, एडवांस ट्रामा केयर फॉर नर्सेज आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं स्वास्थ्य संगठन (DRDO) हेली एम्बुलेंस प्रशिक्षण के लिए एक ही समय में एक सिम्युलेटर भी उपलब्ध कराएगा। साल के अंत तक सिमुलेटर उपलब्ध हो जाएंगे। बता दे कि अप्रैल में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। अब तक दुर्घटनाग्रस्त और गंभीर बीमार यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स लाया जाता था। लेकिन, अब हेली एंबुलेंस इन्हें एम्स पहुंचाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top