Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

4 को देहरादून के बाद 24 को कुमाऊं में होगी पीएम मोदी की रैली..

सोशल मीडिया पर फिर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, दुनिया से की ये अपील

4 को देहरादून के बाद 24 को कुमाऊं में होगी पीएम मोदी की रैली..

पीएम की रैली के लिए भी आरटीपीसीआर जांच के निर्देश..

 

 

 

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही अब 24 दिसंबर को पीएम मोदी की रैली कुमाऊं में भी आयोजित की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना हैं कि 24 दिसंबर को पीएम की रैली रुद्रपुर या हल्द्वानी में से किसी एक स्थान पर होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर और साथ में रहने वाले नेताओं और सुरक्षाकिर्मियों की भी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले सभी कोरोना संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी की जाएगी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू की जा चुकी है। इससे पहले सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली भेजने पड़ते थे। पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे 30 हजार करोड़ की सौगात

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली में उत्तराखंड को 30 हजार करोड़ की सौगात देंगे। सोमवार को रैली स्थल परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि पीएम मोदी की रैली को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, कार्यकर्ता लगे हुए हैं। जिलेवार, मंडलवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता और आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 26 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और चार हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top