Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

संयुक्त मोर्चा तीस को जिला मुख्यालय में निकालेगी बाइक रैली..

संयुक्त मोर्चा तीस को जिला मुख्यालय में निकालेगी बाइक रैली..

 

 

। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में आगामी तीस अक्टूबर को जिला मुख्यालय में बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही देहरादून में होने वाली रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्मिकों ने कहा कि जब तक पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

विकास भवन सभागार रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण की अध्यक्षता में हुई। कहा कि गढ़वाल महामंत्री नरेश भट्ट ने कहा कि पूरे देश में पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन जारी है, लेकिन अभी तक ना ही केन्द्र सरकार इस निर्णय ले पाई है। और ना ही राज्य सरकार। जिससे कार्मिकों में लगातार आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

 

आगामी 7 नवम्बर को देहरादून में होने वाली चेतावनी रैली पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि रैली में प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। ताकि सरकार पर दवाब बनाया जा सके। कहा कि 30 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग में गुलाबराय मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर तक बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया जाएगा।

 

दोनों कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने की अपील अधिकाररी, कर्मचारी व शिक्षकों से की गई है। इस अवसर पर संरक्षक रणवीर सिन्धवाल, महामंत्री अंकुुश नौटियाल, अंकित राणा, दुर्गा प्रसाद भट्ट, चारु चन्द्र खण्डूड़ी, गजेंद्र राणा, मोहन चंद्र त्रिवेदी, सुनील राणा, शंकर भट्ट, उमेश चन्द्र गार्ग्य समेत बड़ी संख्या में कार्मिक व शिक्षक उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top