उत्तराखंड

बड़ी खबर : मोहित डिमरी ०8 रुद्रप्रयाग विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी..

मोहित डिमरी ०8 रुद्रप्रयाग विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी..

रुद्रप्रयाग विधानसभा से उक्रांद ने घोषित किया मोहित डिमरी को प्रत्याशी..

 

 

 

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। भाजपा के बाद उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद ने विधानसभा चुनाव के लिए 11 सदस्यों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शनिवार को हल्द्वानी में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दो सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की। उत्तराखंड क्रांति दल ने बद्रीनाथ सीट के लिए बृजमोहन सिंह, कर्णप्रयाग सीट के लिए बलवंत सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग सीट के लिए मोहित डिमरी, धर्मपुर सीट के लिए किरन रावत कश्यप, पौड़ी सीट के लिए पूरन सिंह टम्टा, हरिद्वार ग्रामीण सीट के लिए उपेंद्र सिंह मलिक, धारचूला सीट के लिए रमेश थलाल, पिथौरागढ़ सीट के लिए चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट सीट के लिए गोविंद सिंह, बागेश्वर सीट के लिए गोपाल बनवासी, कालाढूंगी सीट के लिए मोहन कांडपाल को प्रत्याशी घोषित किया है।उक्रांद ने थराली सीट पर भाकपा व लालकुआं सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। उक्रांद तीन चरणों में 53 सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर चुकी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अन्य सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top