Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ट्विटर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का अकाउंट भी किया ब्लॉक..

ट्विटर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का अकाउंट भी किया ब्लॉक..

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद ट्विटर ने अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी खुद हरीश रावत ने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर के दी है। आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया था।

 

वहीं हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने मुहिम के तहत ‘मैं भी राहुल हूं’ को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए ट्वीट किया था। ट्विटर इंडिया ने मेरा ट्विवटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वहीं यह शर्त रखी है कि जब उक्त पोस्ट हटा दिया जाएगा तो मेरा अकाउंट चालू हो जाएगा।

इसलिए हुआ अकाउंट ब्लॉक हरीश रावत ने आगे लिखा कि राहुल गांधी एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गए, उनके दुख को बांटने गए जो सत्ता पक्ष के लोगों नहीं भाया। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल द्वारा परिवार का जिक्र करते हुए ट्विटर में एक हैश टैग पोस्ट किया। देश की जनता ने अपना रोष व्यक्त किया। अपनी आवाज उठाई। कुछ लोगों ने ऑनलाइन आवाज उठाई तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन। जो कि लोकतंत्र में सबका अधिकार है।

 

अभी तीन दिन बाद 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस है, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है? ट्विटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी और उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है? क्या भाजपा राहुल गांधी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई हैं।

 

आपको बता दे कि राहुल गांधी ने चार अगस्त को दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की फोटो ट्वीट की थी। इस पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट का कहना था कि यह उसके नियमों का उल्लंघन है। ट्विटर ने राहुल के उस ट्वीट को हटा दिया था। इसके बाद उनके अकाउंट को पहले अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया और बाद में उसे लॉक कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं को यह रास नहीं आया और उन्होंने राहुल का समर्थन करते हुए उसी आपत्तिजनक फोटो को ट्वीट किया। अब ऐसे सभी नेताओं पर कार्रवाई हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि ट्विटर सरकार के दबाव में ऐसा कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top